tarot.ideazunlimited.net.Knight of Swords

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



मजबूत आदमी, बहादुर, चतुर व्यक्ति, महत्वाकांक्षी, कार्य-उन्मुख, सफल होने के लिए प्रेरित, तेज-तर्रार

वीर मणिभद्र यक्ष साधना में पारंगत एक योद्धा थे। आपके अंदर भी एक मजबूत आदमी- इंसान है।आप अंदर से बहादुर है। आप एक चतुर व्यक्ति है। आप खुद महत्वाकांक्षी भी है।आप कार्य-उन्मुख है। सफल होने के लिए प्रेरित करने से लोग आपकी बहुत इज्जत करते है। तेज-तर्रार दिमाग की वजह से आपको कोई भी काम ना-मुमकिन नही लगता।

रिवर्स भविष्य कथन



संकटमोचक, धूर्त, अत्याचारी, बेचैन, फोकस न करने वाला, आवेगी, बर्न-आउट

आप लोगों के लिए एक संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं। धूर्त और अत्याचारी लोगों से आप हमेशा बेचैन हो जाते हैं। फोकस न करने वाला व्यक्ति आपको जरा भी पसंद नहीं आता। आवेगी जोशा पूर्ण व्यवहार से आप हमेशा अपने आप को बर्न-आउट महसूस करते हैं।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



एक शूरवीर अपने सफेद घोड़े पर हवा में तलवार उठाकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह हमला करने के मूड में है। वह अपने आर्मेचर में है। आकाश बादलों से घिरा है।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


अपने दाहिने हाथ में तलवार उठाकर शूरवीर सावधानी से आगे बढ़ रहा है। उसका घोडा सफेद रंग रंग का है। भूभाग पथरीला है। आकाश बादलों से घिरा है। पक्षी उड़ रहा है। यह शूरवीर मणिभद्र है। मणिभद्र, स्वप्न विश्लेषण के उनके गहन ज्ञान के लिए प्रसिद्ध थे। उनके द्वारा वीर मणिभद्र यक्ष साधना नामक एक पंथ सुरु किया गया था।

(वीर मणिभद्र यक्ष साधना की विस्तृत कहानी)

मणिभद्र एक महान राजा थे जो जैन धर्म और इसके संदेशों के प्रति पूर्णतया समर्पित थे।इनके पास अपार संपत्ति थी तथा इन्हें 36 तरह के वाद्य यंत्रों का शौक था।इनकी असीम निष्ठा भक्ति से इन्हें क्षेत्रपाल घोषित कर दिया गया था।

मणिभद्र वीर, अपने पूर्व जनम में उज्जैन में जैन श्रावक माणेकशाह थे।ये एक निष्ठावान श्रावक थे जिनके गुरु महाराज हेमविमल सुरीजी थे।आगरा में महाराज हेमविमल सूरीजी के चातुर्मास के दौरान माणेकशाह अपने गुरु से पवित्रता पर दिए गए उपदेशों व शत्रुंजय की महत्ता से बहुत प्रभावित हुए।इसी प्रभाव के कारण, इन्होंने नवणुनि यात्रा करने के लिए पैदल शत्रुंजय जाने व रयान वृक्ष के नीचे दो दिन के उपवास से इसे संपन्न करने की कठिन तपस्या का संकल्प लिया।

मूलतया भारत में मणिभद्र वीर के ये तीन स्थान ही हैं - उज्जैन, अग्लोड एवम् मागरवाडा।

प्रतिमा पर इनका मुख अधिकतर शूकर ( वाराह ) के रूप में होता है।इनकी प्रतिमाएँ चार भुजा और कई बार छह भुजाओं के साथ दिखाई देती हैं।मणिभद्रवीर देव का वाहन ऐरावत है, सफ़ेद हाथी जिसकी एक से अधिक सूँड हैं।

महिलाएँ इनके दर्शन कर सकती हैं, प्रार्थनाएँ दे सकती हैं, इन्हें मान सकती हैं किन्तु इनकी पूजा या प्रतिमा पर केसर चन्दन लगाकर पूजा नहीं कर सकतीं।

मणिभद्र वीर देव की साधना से परिणाम बहुत जल्दी मिलते हैं और जो साधक इनकी सच्ची साधना करते हैं उन्हें शीघ्र ही धन प्राप्ति होती है। इसका कारण है की यक्ष लोक के यक्ष यक्षिणी अदृश्य रूप में उन साधकों को सहयोग करते हैं जो मणिभद्र देव की साधना करते हैं क्योंकि मणिभद्र वीर देव को यक्ष सेना का सेनापति कहा जाता है व यक्ष लोक में इनका एक विशिष्ट स्थान है। इसके बाद साधक जब चाहे अपने इच्छा अनुसार साधना के जरिये भविष्य के बारे में जान सकता है. इसके लिए एक छोटा सा प्रयोग उसे करना होगा. कुछ लाल कनेर के फूल लेने है और उन्हें अपने आगे रखना है.

ज्यादातर लोगो को लगता है की यक्ष या वीर वेताल जैसी साधनाए कठिन होती है या फिर किसी यक्ष का प्रत्यक्षीकरण भयानक होता है लेकिन ऐसा नहीं है. ये साधना इंद्रजाल से ली हुई है इसलिए इसे सही मंत्र साधना में से एक मानता है, ये साधक के विवेक, विचार और एकाग्रता पर निर्भर है की उसे अनुभव कैसे होते है.

सिर्फ पूजन या कार्य सिद्धि के समय ही नहीं बल्कि किसी भी कार्य से पहले इनका आहवान कर अपने कार्य को सफल होने के लिए आशीर्वाद ले इससे कार्य सिद्धि के योग बढ़ जाते है. ये कोई नहीं है इसलिए इनसे डरे नहीं भक्ति भाव रखे. इन्हें नज़रअंदाज़ करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है क्यों की ये पित्तर योनी की तरह ही बेहद जल्द खुश और नाराज हो जाते है.यक्ष और यक्षिणी साधना किसी भी तरह से बुरी शक्ति का आवाहन करना जैसा नहीं है. अगर भक्ति भाव और सच्चे मन से सिर्फ सही कार्य प्रयोग उदेश्यों से इनका आहवान किया जाए तो ये साधक की सहायक की भूमिका भी निभाते है




प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स